JamshedpurLatestझारखण्ड

कोल्हान पत्रकार एकता मंच का गठन, रासबिहारी मंडल बने अध्यक्ष, सुनील पांडेय महासचिव

 

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के कीताडीह पंचायत सचिवालय में रविवार को कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के प्रबुद्ध पत्रकारों की बैठक आयोजित हुई। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद पाठक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से “कोल्हान पत्रकार एकता मंच” का गठन किया गया। बैठक में रासबिहारी मंडल को अध्यक्ष, सुनील पांडेय को महासचिव तथा राहुल सिंह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही 11 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन भी किया गया।

 

बैठक की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी ने एक स्वर में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया। गोविंद पाठक ने कहा कि आज पत्रकारों को वह मान-सम्मान नहीं मिल रहा है जो पहले मिलता था। उन्होंने कहा कि पत्रकार स्वयं अपने पेशे से भटक गए हैं, जिसका परिणाम यह है कि पत्रकार विवादों का हिस्सा बन रहे हैं।

 

वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार ने कहा कि पत्रकारों के लिए कई संगठन मौजूद हैं, परंतु वे अधिकतर कार्यक्रमों तक ही सीमित रह जाते हैं। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर कल्याण योजनाओं का लाभ उठाने और दिलाने का आह्वान किया। वहीं, अन्वेष अंबष्ट ने पत्रकारिता में पुष्टि रहित खबरों के दुष्परिणामों पर ध्यान दिलाते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई। अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारों को आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करना होगा ताकि वे समय की चुनौतियों का सामना कर सकें।

 

कोल्हान में नया इतिहास लिखेगा मंचः रासबिहारी

 

नव मनोनीत अध्यक्ष रासबिहारी मंडल ने कहा कि झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद भी पत्रकारों की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीण पत्रकार स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोल्हान पत्रकार एकता मंच सभी पत्रकारों को एकजुट कर उन्हें सशक्त बनाएगा। महासचिव सुनील पांडेय ने कहा कि एकजुटता के बिना मान-सम्मान और अधिकार संभव नहीं है। उन्होंने तीनों जिलों में संगठन विस्तार की योजना साझा की।

 

कमेटी में शामिल पत्रकार

 

अध्यक्ष – रासबिहारी मंडल,

महासचिव – सुनील पांडेय,

उपाध्यक्ष – कमलेश सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील शर्मा,

कोषाध्यक्ष – राहुल सिंह,

सह सचिव – बलराम पंडा, दीपाली कुमारी,

संगठन सचिव – मो. शहजादा,

सह संगठन सचिव – शिव रंजन मुखर्जी,

कोल्हान प्रभारी – दशरथ प्रधान,

सह प्रभारी – रॉनी राय,

आईटी सेल प्रभारी – दीपक महतो,

आईटी सेल सह प्रभारी – गुणाधर गोप, राकेश कुमार पात्रो,

मीडिया प्रभारी – रविकांत गोप,

सलाहकार – दीपक कुमार, अन्वेष अंबष्ट, विजय कुमार, मनीष सिंहा, संतोष सिंह,

संरक्षक – गोविंदा पति, राजेश ठाकुर, आनंद सिंह।

 

बैठक में शामिल पत्रकार

 

अश्विनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार, प्रशांत सिंह राजपूत, धनंजय कुमार, सुरजन सिंह, टीपी गौतम, परमवीर पात्रो, मंजीत कुमार, वरुण कुमार, बृजकिशोर ठाकुर, सुजय डे, अमित कुमार, चंदन सिंह, दीप पॉल चौधरी, रितेश सिंह, मनीष कुमार ओझा, गुणाधर गोप, सुमित, मल्लिक सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *