BJPNewsझारखण्ड

चाईबासा: चंपाई सोरेन ने गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी, संघर्ष को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

 

 

चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए। उन्होंने गुवा गोलीकांड में शहीद हुए लोगों को नमन करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी अपनी पहचान, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह संघर्ष थमेगा नहीं, बल्कि और अधिक जोश के साथ जारी रहेगा ताकि शहीदों के सपनों को साकार किया जा सके।

 

चंपाई सोरेन ने कहा कि गुवा गोलीकांड केवल एक घटना नहीं है, बल्कि यह झारखंड के अधिकारों और अस्मिता के लिए हुए बलिदान का प्रतीक है। शहीदों की कुर्बानी ने राज्य निर्माण की दिशा दी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *