Newsझारखण्डसरायकेला

कुकड़ू में राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी व स्वास्थ्य कार्ड को लेकर बीडीओ ने किया बैठक

 

 

ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी, अबुआ स्वास्थ्य कार्ड और आयुष्मान कार्ड से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला ने की।

 

बैठक में ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. अनुपम घोषाल, कुकड़ू प्रखंड के जनवितरण प्रणाली दुकानदार और सहिया कार्यकर्ता मौजूद थे। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सभी राशन कार्डधारियों का ई-केवाईसी समय पर पूरा करना अनिवार्य है। साथ ही अबुआ स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को कार्ड उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को और तेज करने पर बल दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *