BJP OBC Morcha burnt Rahul Gandhi effigy:- भाजपा ओबीसी मोर्चा ने राहुल गाँधी का किया पुतला दहन
Adityapur: सरायकेला खरसावां जिला के पिछड़ी जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रधान के नेतृत्व में कल राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। मौके पर कृष्णा प्रधान ने कहा कि गत दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी ने अपने ओछा पन का परिचय देते हुए देश के प्रधानमंत्री तथा पिछड़ा वर्ग पर अभद्र टिपनी की है। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश की जनता एवम पिछड़ा वर्ग कभी भी माफ नही करेगा। इस बात को लेकर देशवासियों में काफी आक्रोश व्यपत है, और आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता इसका मुंह तोड़ जवाब देगी। मौक़े पर ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संतोष साह ने कहा कि राहुल गांधी अपना संतुलन खो बैठे है, इसलिए अनाप शनाप बयान बाज़ी करते है, लेकिन इसका जवाब जनता देगी।

इस मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ,आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान उप महापौर अमित सिंह ,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री संतोष शाह, जिला मंत्री किशन प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष शंकर दास, आदित्यपुर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनंजय स्वर्णकार, भाजपा आदित्यपुर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गुर्जर गुरजीत ,संजीव सिंह, देवेश महापात्र, विजय सिंह, गणेश कालिंदी ,कृष्ण मुरारी झा, सुमन, आकाश, प्रदीप, अशोक, रजनीश, रणधीर ,बृजेश सोनार ,विजय सोनार, बाबू चंद्र प्रजापति ,पवन महतो ,बबुआ आदि उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


