ईचागढ़ में ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
ईचागढ़ : पंचायती राज विभाग, जिला प्रशासन एवं जेआईटीएम स्किल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ईचागढ़ प्रखंड सभागार में अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार और शनिवार को किया गया। इस कार्यशाला में 45 ग्राम प्रधानों ने सहभागिता की। कार्यशाला में प्रशिक्षक रंजीत कुमार आचार्य और अनाथ महतो द्वारा ग्राम प्रधान को ग्राम सभा की भूमिका,अधिकार, जिम्मेदारियाँ एवं संवैधानिक प्रावधानों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।




