आदिवासी कुड़मी समाज का 20 सितंबर को रेल टेका सफल बनाने हेतु बैठक
चांडिल : डाक बांगला में आदिवासी कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर पूरे झारखंड में 20 सितंबर को ‘रेल टेका डहर छेंका’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कोल्हान स्तरीय सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कुड़मी समाज के मूल मांता मूल खूंटी अजित प्रसाद महतो उपस्थित थे। बैठक में रेल टेका आंदोलन को सफल बनाने के लिए बक्ताओं ने बिंदुवार विचार रखें। मुख्य अतिथि अजित प्रसाद महतो ने आंदोलन को सफल बनाने के लिए समाज के सदस्यों में जोश भरते हुए कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें अपना अधिकार नहीं मिल जाता है।



उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमें आदिवासी की सूची में शामिल नहीं करती है तब तक कुड़मी समाज आंदोलन करते रहेंगे। सरकार जितना भी दमन करना चाहे ये आंदोलन रुकेगी नहीं। तरुण महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में रेल टेका डहर छेंका आंदोलन को सफल बनाने के लिए तन मन धन से सहयोग करेंगे एवं नेतृत्व भी करेंगे। तरुण महतो, अमित महतो, राकेश रंजन महतो, फूलचांद महतो, मंत्री महतो, प्रकाश महतो आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


