होटल रामाडा में “ज्ञानदीप लिटरेसी सेमिनार” का आयोजन, विद्यालय विकास पर हुआ विचार-विमर्श
जमशेदपुर/राजनगर, गोप बन्धु उच्च विद्यालय, हामंदा (स्थापना वर्ष 1991) के “मिशन सेव स्कूल – स्कूल बचाव अभियान” के तीसरे दिन होटल रामाडा, जमशेदपुर में विशेष बैठक और “ज्ञानदीप लिटरेसी सेमिनार” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व छात्र देवाशीष महतो की पहल पर आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री गोलोक प्रधान और उप-प्रधानाध्यापक श्री रामप्रसाद महतो ने Rotary International Club, डिस्ट्रीक्ट 3250 के सामने विद्यालय की प्रमुख समस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं को विस्तार से साझा किया। बैठक में क्लब के अध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

सेमिनार में साक्षरता, डिजिटल शिक्षा और नई तकनीक के उपयोग पर गहन चर्चा हुई। विद्यालय परिवार ने डॉ. जयदेव कुमार महतो का मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद दिया। साथ ही समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं से विद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की, ताकि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

