कपाली डोबो रोड में तेज रफ्तार कार पलटी,कोई हताहत नहीं
चांडिल


सरायकेला-खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो रोड पेट्रोल पंप के समीप में आज सुबह एक तेज रफ्तार लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर पलट गई,कार का नंबर JH05U 7624 बताया गया है,हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है,प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में कुछ युवक सवार थे,हादसे के बाद कार के अंदर बियर की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास,सिगरेट आदि सामान पड़ा मिला,माना जा रहा है कि युवकों द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ होगा,हालांकि पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी,
सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है,पुलिस युवकों की पहचान करने और हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।

