Newsझारखण्ड

खूंटपानी सीएचसी में ओत गुरु कोल लाको बोदरा के जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान 

 

खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से ओत गुरु कोल लाको बोदरा की 106 वीं जयंती मनाई गई. इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में लगभग 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. वहीं कार्यक्रम में पहुंचे विधायक की पत्नी सह समाजसेवी बासंती गागराई, जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, प्रखंड अध्यक्ष बबलू गोडसोरा व स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, सीएचसी प्रभारी डॉ आलोक रंजन महतो ने कोल लाको बोदरा के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं वक्ताओं ने कहा कि वारंग क्षीति लिपि की खोज लाको बोदरा ने ही चालीस के दशक में किया था.

उन्होंने लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान की स्थापना भी की.वारांग क्षीति लिपि के खोज के कारण ही कोल लाको बोदरा को ओत गुरु की उपाधि मिली,और हो समुदाय के द्वारा हर वर्ष आज के दिन उनकी जयंती मनाते हैं. इसके बाद अतिथियों के द्वारा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया.मौके पर प्राण सिंह लेयांगी, सतीश पुरती, डिम्बु तियू, राहुल गोप,जयसिंह बोदरा,बिरसा तियू, विनोद बोदरा, सुनील तियू,रजनी बानरा,नागी सोय, मुन्नी पाड़ेया,मालती बानरा,नंदी लेयांगी समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *