आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका
आदित्यपुर : मंगलवार सुबह आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में अचानक आग भड़क उठी। यह फैक्ट्री प्लास्टिक के ग्लास बनाने का काम करती है। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास का इलाका धुएं से भर गया और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकलकर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में मदद कर रहे हैं। देर शाम तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी क्षति पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

