JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

एमबीएनएस समूह में दुर्गा पूजा पर ‘घूमर और गरबा गाला-2025’ का भव्य आयोजन

जमशेदपुर, संवाददाता। दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर एमबीएनएस समूह के संस्थानों की ओर से घूमर और गरबा गाला-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों, पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री विवेक सिंह (अध्यक्ष) और श्रीमती अनुपा सिंह (निदेशक) ने दीप प्रज्वलन कर माँ दुर्गा की आराधना के साथ किया।

 

सांस्कृतिक संध्या में छात्रों और पूर्व छात्रों ने पारंपरिक नृत्य, घूमर और गरबा की रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीत और नृत्य की विविध प्रस्तुतियों ने उत्सव को और अधिक जीवंत बना दिया।

 

इस अवसर पर विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल्स भी आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें डोसा, चाट, पापड़ी, दही वड़ा, चाउमीन जैसे लजीज़ पकवान उपलब्ध थे।

 

मुख्य अतिथि श्री विवेक सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव हमें शक्ति, साहस और एकता की भावना से ओत-प्रोत करता है। उन्होंने छात्रों को अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।

 

निदेशक श्रीमती अनुपा सिंह ने कहा कि एमबीएनएस समूह सदैव संस्कृति, कला और परंपरा के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

 

कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के सदस्यों की कड़ी मेहनत और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *