Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने दुर्गा पूजा में सतर्कता और सहयोग की अपील की

 

सरायकेला,

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और पर्व के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

 

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अनुरोध किया है कि पंडाल भ्रमण के दौरान अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रयोग न करें। जहां तक संभव हो, पैदल मार्ग अपनाएं ताकि यातायात बाधित न हो और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में दुर्घटना की संभावना कम हो।

 

अभिभावकों से विशेष आग्रह है कि छोटे बच्चों के साथ पंडाल भ्रमण के समय उनकी जेब में पर्ची अवश्य रखें, जिसमें बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, पता और मोबाइल नंबर साफ अक्षरों में लिखा हो। यह जानकारी आपात स्थिति में अत्यंत सहायक होगी।

 

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि भीड़ में कीमती गहनों, महंगे मोबाइल फोन या अन्य कीमती सामान का प्रयोग न करें। यदि कोई बच्चा, वृद्ध या महिला रास्ता भटका हुआ दिखाई दे, तो उसे नजदीकी पंडाल में ले जाएं या तत्काल पुलिस को सूचित करें। आप डायल 112 के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

 

एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं। अफवाहें जन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर बिना छुए तुरंत नजदीकी पुलिसकर्मी या अधिकारी को सूचित करें।

 

दोपहिया वाहन से पंडाल भ्रमण करने वाले नागरिक अपने वाहनों में डबल लॉक का प्रयोग करें और सड़क पर गति एवं नियमों का पालन करें।

 

आपात स्थिति या सहायता हेतु संपर्क सूत्र:

 

पुलिस नियंत्रण कक्ष (CCR, SKL): 9798302486

 

डायल – पुलिस इमरजेंसी: 112

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय: 9431706531

 

SDPO सरायकेला: 9431706529

 

SDPO चांण्डिल: 9431706530

 

यातायात थाना प्रभारी: 9431706532

 

CCR सरायकेला: 7903058962

 

 

अन्य हेल्पलाइन:

 

महिला हेल्पलाइन: 181 / 1091

 

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

 

साइबर क्राइम हेल्पलाइन: 1989

 

घरेलू हिंसा सहायता: 181

 

एम्बुलेंस सेवा: 108

 

 

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इस पर्व को उत्साह, श्रद्धा और सुरक्षित वातावरण में मनाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *