Newsझारखण्डसरायकेला

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत इचागढ़ में 14 यूनिट बकरी पालन योजना का वितरण

 

 

सरायकेला-खरसावाँ : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना (MPVY) के तहत जिले के इचागढ़ प्रखंड में आज कुल 14 यूनिट बकरी पालन योजना का वितरण लाभुकों के बीच किया गया।

 

वितरण कार्यक्रम में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, इचागढ़ उपस्थित रहे। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आय संवर्धन, सतत आजीविका, महिला स्वावलंबन तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

 

कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को बकरी पालन हेतु यूनिट उपलब्ध कराए गए। साथ ही उन्हें पशुपालन संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण, टीकाकरण तथा पोषण प्रबंधन के दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे इस योजना को दीर्घकालिक आजीविका के रूप में विकसित कर सकें।

 

पशुपालन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं निगरानी व्यवस्था के माध्यम से बकरियों की देखरेख की जाएगी।

 

पदाधिकारियों ने लाभुकों से अपील की कि वे बकरी पालन को उद्यमिता का माध्यम बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएँ और सामाजिक रूप से सशक्त बनें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *