LatestNewsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला पुलिस ने दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को लेकर बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

सरायकेला : पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए थाना परिसर में मोटरसाइकिल दस्ता की विशेष ब्रिफिंग की।

 

इस दौरान 20 नई मोटरसाइकिल और 40 पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में तैनात किया गया। मोटरसाइकिल दस्ता प्राथमिक और महत्वपूर्ण थानों में विभाजित किया गया है, जिनमें चांडिल थाना, सरायकेला थाना और आदित्यपुर थाना प्रमुख हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला वासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि वे अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करें।

 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस मिलकर दर्शनार्थियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं, ताकि पर्व का आयोजन सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से हो सके।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *