Newsझारखण्ड

शहीद आरक्षियों के परिजनों को 1 करोड़ 10 लाख की सम्मान राशि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों को 1 करोड़ 10 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। यह राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से दोनों परिवारों के खातों में जमा की गई।

 

मुख्यमंत्री ने शहीद परिजनों से मुलाकात कर उनके पारिवारिक हालात की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार सदैव शहीद परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीदों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि यह सम्मान राशि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सहायक साबित होगी।

 

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रांची में शहीद जवानों के बच्चों के लिए एक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। विद्यालय के लिए चार एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए एक अस्पताल की योजना पर भी काम जारी है।

 

सरकार ने दोनों शहीदों की पत्नियों को क्लर्क पद पर नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, डीजीपी अनुराग गुप्ता, एसपी रिष्मा रमेशन और एसबीआई के अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद परिवारों को मिलने वाले सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *