मटकोबेड़ा पंचायत में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, जिप सदस्य व प्रखंड प्रमुख रहे मौजूद
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत मटकोबेड़ा पंचायत भवन में शनिवार को अंतरष्ट्रीय बालिका दिवस एस्पायर सामाजिक संस्था की ओर से मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक,जिला बाल अधिकार सुरक्षा मंच उपाध्यक्ष सह समाजसेवी बिरसा तियु, ओपी प्रभारी मृणाल कुमार शामिल हुए.


अथितियों ने सभी को बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम शुरुआत की. इस दौरान प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा किसी युग में बालिकाओं को बालक की तुलना में अधिकारों से वंचित किया जाता था. आज के युग में सरकार के द्वारा और संविधान के माध्यम से बालक और बालिकाओं को समान रूप से देखा जाता है. प्रमुख श्री होनहागा ने बालिकाओं को शिक्षा, स्वस्थ बाल विवाह एवं कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दिया और उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश का एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर बाल अधिकार सुरक्षा मंच उपाध्यक्ष मुरुम तियु, पूर्व मुखिया सह समाजसेवी रामचंद्र गोप,राज्य बाल संरक्षण आयोग सह रोटरी क्लब अध्यक्ष विकास दोदराजका, जिला बाल संरक्षण आयोग से पुनिता मेम और संजय सर , उलीराजाबासा पंचायत उप मुखिया सीता बानरा समेत अन्य मौजूद थे.

