Newsझारखण्डसरायकेला

अफीम खेती के लंबित मामले में एक गिरफ्तार, भेजा जेल 

 

 

ईचागढ़-सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के तुता गांव निवासी 27 वर्षीय वीष्णू महतो को रविवार को ईचागढ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे ने बताया विष्णु महतो अफीम खेती में संलिप्त थे। विष्णु महतो के खिलाफ ईचागढ़ थाना कांड संख्या 23/25 दिनांक 01-03-025 के तहत धारा 15/18/46 दर्ज है। उन्होंने कहा कि लंबित एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि अफीम खेती के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है , अफीम खेती को छोड़कर वैकल्पिक खेती अपनाएं, अन्यथा कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी सुरत में अफीम खेती एवं अन्य नशीले पदार्थ की खेती एवं कारोबार बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लंबित मामलों का त्वरित कार्रवाई किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *