Newsझारखण्ड

पाकुड़ में सुरक्षा सुदृढ़ करने होटलों और लॉज का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई का अलर्ट

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पाकुड़ अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया और नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने शहर के विभिन्न होटलों और लॉज का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुक रजिस्टरों का संधारण, और कमरों की स्थिति की सघन जांच की। होटल संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे सभी आगंतुकों का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें और सीसीटीवी कैमरों को हर समय चालू रखें।

 

अंचलाधिकारी अरबिंद बेदिया ने कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों का उल्लंघन या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना है, बल्कि होटल और लॉज संचालकों को सतर्क और जिम्मेदार बनाना भी है। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि शहर में सभी सार्वजनिक और निजी आवासीय स्थान सुरक्षित और व्यवस्थित रहें।

 

अधिकारियों ने आगामी पर्व-त्योहारों में सुरक्षा और नियंत्रण बनाए रखने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रखने का भरोसा दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *