Newsझारखण्ड

हजारीबाग: दीपूगढ़ा में देर रात भीषण आग, तीन दुकानें जलकर खाक

हजारीबाग, दीपूगढ़ा: जिले के दीपूगढ़ा स्थित एक ही बिल्डिंग में देर रात लगभग 2:00 से 3:00 बजे के बीच भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते तीन दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।

 

जली हुई दुकानों में एक कपड़े की दुकान, एक रेस्टोरेंट और एक बैंक्वेट हॉल शामिल हैं। रेस्टोरेंट और कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि पास की मेडिकल शॉप तक आग की लपटें पहुंचीं, लेकिन वहां कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। रेस्टोरेंट के मालिक बिल्डिंग के नीचे वाले फ्लोर में सो रहे थे। धुएं की वजह से जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई, तो वह बाहर निकले और पता चला कि दुकान में आग लगी है।

 

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रेस्टोरेंट में रखा गैस सिलेंडर समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

 

दुकानदारों के मुताबिक, आग से प्रत्येक दुकान को लगभग 25 से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग बुझाने में कुल तीन से चार घंटे का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *