Newsझारखण्ड

हजारीबाग पुलिस ने 1.5 करोड़ की चोरी का किया खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में हुई करीब 1.5 करोड़ रुपये के सोना-चांदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में सात अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए आभूषण, एक बाइक और सात मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

 

घटना 2 अक्टूबर की है, जब केरेडारी बाजार टॉड निवासी कुलदीप सोनी के घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एसआईटी का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया।

 

गुप्त सूचना के आधार पर 1 नवंबर की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहन कुमार, अंकित कुमार, सुमित गुप्ता उर्फ पिजु, सन्दु कुमार, मुकेश कुमार, राजेश सोनी और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से 264.5 ग्राम सोना, 444 ग्राम चांदी, एक मोटरसाइकिल और सात मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने घर खाली होने की जानकारी मिलने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ने टीम को बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई अपराध पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *