पूर्व मुखिया स्व. दीनबंधु महतो का 10 वीं पुण्य तिथि मनाया गया
ईचागढ़ – झारखंड आंदोलनकारी, कुड़मी समाज के प्रखर नेता सह पूर्व मुखिया दीनबंधु महतो का 10 वीं पुण्य तिथि रविवार को उनके पैतृक गांव चोगा में मनाया गया। वही समाजसेवी सह सेवानिवृति शिक्षक उमाकांत महतो ने बताया कि स्व. दिनबंधु महतो एक कुशल नेतृत्व कर्ता थे, हमेशा गरीब दुःखी के सेवा के लिए तत्पर रहते थे। उन्होंने बताया कि झारखंड आंदोलन के समय कई बार जेल भी गया था,तिरुलडीह गोलिकाण्ड,जयदा गोलिकाण्ड के चश्मदीद गवाह भी थे और जेल भी गए थे। जेल में रहकर ही मुखिया का चुनाव लड़े थे और विजय हुए थे। उन्होंने बताया कि स्व.दीनबंधु महतो 360 पातकुम मौजा के महतो भी थे और समाज के लड़ाई में हमेशा आगे रहते थे। उनके उत्तराधिकारी के रुप में समाज की अगुवा उनके पुत्र मनोरंजन महतो करते है। मौके पर शिक्षाविद् उमाकांत महतो,राजेन्द्र प्रसाद महतो,मनोरंजन महतो,गोपेश कुमार महतो,रूपचांद महतो,प्रवीण महतो सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।




