80 वर्ष का वृद्ध को नहीं मिल रहा पैंशन, तीन व्यक्ति के नाम पर भेजा जाता पैंशन
ईचागढ़: चांडिल प्रखण्ड के पुनर्वास स्थल चीलगु के विस्थापित 80 वर्षीय निर्मल गोप ने अपने वृद्धा पैंशन का पैसा तीन व्यक्ति के खाते में भेजे जाने से काफी परेशान हैं। निर्मल गोप ने उपायुक्त नितिश कुमार सिंह को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाई है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 12 वर्षों से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चांडिल शाखा से वृद्धा वस्था पैंशन मिलता था। वहीं विगत तीन चार वर्षों से बैंक आफ इंडिया नीमडीह शाखा में चांडिल प्रखण्ड के आपरेट द्वारा तीन व्यक्ति के खाते में पैंशन भेजा जाता है।



उन्होंने आवेदन में कहा है कि काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं और सारा पैसा खत्म हो गया है, जिससे अपना इलाज भी कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने से बार बार बैंक का चक्कर लगाने में भी असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि बैंक जाने पर कहा जाता है कि तीन आदमी नहीं आने पर भूगतान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने उपायुक्त से दुसरे तीन व्यक्ति के खाते में भेजा गया पैंशन का रकम दिलाने का गुहार लगाई है।


