Newsझारखण्डसरायकेला

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में संकाय सदस्यों के बीच पिकलबॉल टूर्नामेंट संपन्न

 

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संकाय सदस्यों के बीच आयोजित इंटर-डिपार्टमेंट पिकलबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेहतरीन खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

 

पुरुष डबल्स वर्ग में श्री सूर्यजीत सिंह और श्री राधेश्याम तिवारी की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, डॉ. मृतुंजय महतो और डॉ. अमित कुमार सिंह की जोड़ी रनर-अप रही, जबकि डॉ. सुमित रस्तोगी और श्री अभिनव कुमार की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।

 

पुरुष सिंगल्स वर्ग में श्री सूर्यजीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। श्री अभिनव कुमार रनर-अप रहे और डॉ. मृतुंजय महतो तीसरे स्थान पर रहे।

 

महिला सिंगल्स वर्ग में सुश्री जयश्रीमां बिस्वाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि डॉ. पूजा गुप्ता रनर-अप रहीं।

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही, शिक्षकों में आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना की।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में सभी विभागों के शिक्षकों और आयोजन समिति के सदस्यों का सहयोग रहा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *