DC saraikelaLatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

झारखंड स्थापना दिवस पर सरायकेला-खरसावां में “रन फॉर झारखंड” से भव्य समारोह की शुरुआत

सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार सुबह पांच दिवसीय भव्य समारोह का शुभारंभ “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम के साथ हुआ। इंडोर स्टेडियम गेस्ट हाउस परिसर से उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मुकेश ने झंडा दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने जिलेवासियों और समस्त झारखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ “झारखंड@25” थीम पर कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है, जिससे राज्य की संस्कृति, परंपरा और विकास की झलक पूरे प्रदेश में दिखेगी।

 

जिले में 11 से 15 नवंबर तक प्रत्येक दिन विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण, क्विज़ प्रतियोगिता, पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत का आयोजन प्रमुख रहेगा। साथ ही परिसंपत्ति वितरण, पौधरोपण, खेलकूद, रक्तदान शिविर और विकास मेला भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

 

मुख्य समारोह 15 नवंबर को आयोजित होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *