LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

ईचागढ़ के नये थाना प्रभारी के रूप में बजरंग महतो ने पदभार किया ग्रहण

ईचागढ़ : ईचागढ़ थाना के नये प्रभारी के रूप में शनिवार को बजरंग महतो ने ईचागढ़ थाना में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बिक्रम आदित्य पांडे से पदभार ग्रहण किया। मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत ने ईचागढ़ थाना प्रभारी बिक्रम आदित्य पांडे को लाइन क्लोज कर चौंका थाना प्रभारी बजरंग महतो को ईचागढ थाना प्रभारी बनाया एवं तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया।

योगदान के बाद थाना प्रभारी बजरंग महतो ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण,अमन चैन एवं पुलिस पब्लिक संबंध को मजबूत बनाना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनताओं को साथ लेकर चलने का कोशिश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी व घरेलू वीवादों‌ पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई करने कि दिशा में उचित पहल किया जाएगा। अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने का प्रयास होगा। अफीम खेती के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर अफीम खेती रोकना भी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने लोगों से सहयोग करने का भी अपील किया। चौका थाना क्षेत्र जैसे जगह पर अफीम खेती मुक्त क्षेत्र बनाने में काफी सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि हर हाल में अफीम खेती करने नहीं दिया जाएगा। अफीम खेती करने वाले पर कठोर कार्रवाई किया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *