LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर के महेशकुदर गांव में चोरों का डबल वार! एक ही रात सटी हुई दो दुकानों से हजारों रुपये साफ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

सरायकेला/राजनगर।

राजनगर प्रखंड के महेशकुदर गांव में बीती रात चोरों ने साथ-साथ सटी दो दुकानों को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकानें खुलने पर घटना का पता चला।

 

पहली चोरी सपना जनरल स्टोर में हुई। दुकान के पीछे लगे एजबेस्टार को तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां रखे 37 हजार रुपये नकद तथा लगभग 1,500 रुपये की सीखा सामग्री समेट ले गए। स्टोर संचालक भवेश चंद्र दास ने बताया कि दुकान का सामान अस्त-व्यस्त मिला।

सपना जनरल स्टोर के बिल्कुल बगल में स्थित गुरु कृपा डिजिटल सेवा CSC केंद्र को भी चोरों ने उसी दौरान खंगाल डाला। केंद्र के ऑपरेटर विश्वजीत प्रधान और संचालक अश्वनी कुमार प्रधान के अनुसार, काउंटर से 35 हजार रुपये नकद और  मोबाइल कोई सामान गायब मिले। दोनों दुकानों में घुसने का तरीका और वारदात का समय एक जैसा बताया जा रहा है।

 

घटना से गांव के लोगों में चिंता व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों दुकानों के एक साथ सटे होने के बावजूद चोरों ने वारदात को बेखौफ अंजाम दिया, जिससे रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *