22 वां एक दिवसीय डेढ़ लाख टंकियां फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए तैयारी बैठक
ईचागढ़: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर हाईस्कूल मैदान में 22 वां एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर हरी मंदिर प्रांगण में एक बैठक कर तैयारी का समीक्षा किया गया। आर एफसी टीकर के अध्यक्ष खगेन्द्र नाथ प्रामाणिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टाईसिट , खिलाड़ियों का एंट्री, सुरक्षा आदि पर विचार विमर्श किया गया। खेल का उद्घाटन राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव के हाथों कराने का भी सहमति बनाया गया। आयोजन समिति के गुरूदयाल प्रामाणिक ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता टीम को डेढ़ लाख एवं ट्राफी, द्वितीय उप विजेता टीम को एक लाख 21 हजार एवं ट्राफी तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पाने वाले टीमों को 25-25 हजार एवं ट्राफी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेल शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर तैयारी का समीक्षा किया गया। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यों के बीच व्यस्था को लेकर दायित्व भी सौंपा गया। मौके पर राधानाथ प्रामाणिक, माणिक घोष,अनिल सिन्हा,अभिराम उरांव, जगदीश उरांव, दिवाकर वैवर्त, अमित सिन्हा,बैद्यनाथ दास, देवेन्द्र मांझी, बासुदेव चटर्जी, मुकेश साहू, कार्तिक प्रामाणिक,बनमाली रजक आदि उपस्थित थे।




