Newsझारखण्ड

पाकुड़: उपायुक्त मनीष कुमार ने प्री-बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की

पाकुड़ जिले में आगामी मैट्रिक और इंटर बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को मजबूत बनाने के लिए जिलेभर में 24 से 27 नवम्बर 2025 तक प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने आज राजकीयकृत उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और परीक्षा संचालन की सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया।

 

उपायुक्त ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा को फाइनल परीक्षा की तरह आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में समय प्रबंधन, अनुशासन और वास्तविक परीक्षा दबाव की समझ विकसित करना है। उन्होंने परीक्षा कक्ष, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और पर्यवेक्षण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए केंद्राधीक्षक और शिक्षक दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिलेभर के सभी सरकारी विद्यालयों में परीक्षा सुचारू और अनुशासित माहौल में संपन्न हुई। कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने विज्ञान और भाषा विषयों की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12 के छात्रों ने गणित, राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के पेपर में हिस्सा लिया।

 

उपायुक्त ने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों की कमजोरियों की पहचान और समय रहते सुधार करने का अवसर प्रदान करती है। यह पहल गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और मुख्य परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *