Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी की बड़ी पहल,जिला प्रशासन से सीसीटीवी, स्पीड ब्रेकर और स्ट्रीट लाइट लगावाने भेजा प्रस्ताव।

 

 

राजनगर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से राजनगर थाना प्रभारी “विपुल कुमार ओझा” द्वारा जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण सुझाव भेजे गए हैं। थाना प्रभारी ने सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने तथा अंधेरे इलाकों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है।

थाना प्रभारी के अनुसार, कई महत्वपूर्ण सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। रात के समय बिजली व्यवस्था कमजोर रहने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं सीसीटीवी कैमरों की कमी के कारण दुर्घटना या आपराधिक घटनाओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई में विलंब होता है।

उन्होंने जिला प्रशासन को भेजे गए प्रस्ताव में प्रमुख स्थानों में सीसीटीवी कैमरा ,18 बस स्टैंड ,31 जगह पर स्पीड ब्रेकर(रंबल),कुजू से छोटानागपुर कॉलेज तक स्ट्रीट लाइट,जेबरा क्रोसिग 31 स्थानों में ,विभिन्न दुर्घटना संबंधित क्षेत्र में सांकेतिक बोर्ड, चौक-चौराहों, स्कूलों के पास, बाजार क्षेत्रों और हादसा- संभावित क्षेत्रों पर इन सुविधाओं को तत्काल उपलब्ध कराने की अनुशंसा की है। थाना प्रभारी ने आशा जताई है कि इन उपायों से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी बल्कि कानून-व्यवस्था को भी और अधिक मजबूत किया जा सकेगा।

स्थानीय लोग भी इस पहल का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा को नए स्तर पर ले जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *