Newsझारखण्ड

पलामू में बड़ा एक्शन: इंटरस्टेट शराब तस्करी में नाम आने पर एएसआई अभिमन्यु सिंह निलंबित

पलामू में इंटरस्टेट शराब तस्करी में कथित संलिप्तता के गंभीर आरोपों के बाद सदर थाना में पदस्थापित एएसआई अभिमन्यु सिंह को पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने निलंबित कर दिया है। मामला तब सामने आया जब जोरकट इलाके में एक वाहन लावारिस स्थिति में मिला। इसकी तस्वीर एएसआई ने खुद थाना प्रभारी को भेजी थी, जिसके बाद उन्हें जांच का जिम्मा दिया गया था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश से गोपनीय जानकारी मिली कि जब्त वाहन को छुड़ाने के बदले चार लाख रुपये की मांग की जा रही है।

 

पुलिस ने सूचना का सत्यापन कर वाहन और ड्राइवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया कि एएसआई अभिमन्यु सिंह लंबे समय से यूपी से आने वाली शराब तस्करी में सहयोग करते रहे हैं। उसने बताया कि घटना वाले दिन भी एएसआई ने उसे अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर वाहन मालिक से रुपये की मांग कराई। हालांकि उसे यह कहा गया था कि राशि स्थानीय दबाव के कारण मांगी जा रही है।

 

ड्राइवर के बयान और जुटाए गए सबूतों के आधार पर एएसआई से पूछताछ की गई, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। सूबे में यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अभिमन्यु सिंह का वर्दी में शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर वे कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *