टाटानगर में लोकों पायलटों को इमरजेंसी रेस्क्यू का प्रशिक्षण
जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के लोकों पायलटों के लिए टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने इलैक्ट्रिक लोकों पायलट ट्रेनिंग सेंटर में इमरजेंसी रेस्क्यू और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में घायल व्यक्तियों को सुरक्षित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र तक पहुँचाने के तरीकों का अभ्यास कराया गया।


रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण में ट्राई एज नियम, वन मैन ह्यूमन क्रंच, बो लाइन ड्रैग, टो ड्रैग, पीक ए बैक, थ्री हैंड सीट और फोर हैंड सीट जैसी रेस्क्यू तकनीकों की मॉक ड्रिल कराई गई। इसके अलावा हेमलिच मेनववर और सीपीआर जैसे प्राथमिक चिकित्सा नियमों का भी अभ्यास कराया गया।

डेमोस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रशाद ने फायर सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और सावधानियों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। अनामिका मंडल ने ट्रेगुलर वैज बंधने की तकनीक और अनिल कुमार सिंह ने एलपीजी गैस लीक से आग बुझाने की विधियां प्रदर्शित कीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में हावड़ा, संतरागाछी, राँची, आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर से लगभग 150 लोकों पायलटों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षार्थियों ने सिविल डिफेंस की उन्नत प्रशिक्षण विधियों की सराहना की।

