JamshedpurNewsझारखण्ड

टाटा स्टील के कांचिनाधम पार्वथीसम को बड़ी जिम्मेदारी, IL-1 पद पर प्रोमोशन

जमशेदपुर : टाटा स्टील

टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी एवं चीफ लीगल ऑफिसर कांचिनाधम पार्वथीसम को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रोमोशन किया गया है। वे अब IL-2 से बढ़कर IL-1 स्तर के अधिकारी बन गए हैं और 1 जनवरी 2026 से सीधे कंपनी के एमडी सह सीईओ को रिपोर्ट करेंगे। नई भूमिका के तहत वे मुंबई से कामकाज संभालेंगे।

 

टाटा स्टील ने कंपनी सेक्रेटरी और चीफ लीगल ऑफिसर की जिम्मेदारियों को मिलाकर एक व्यापक पद तैयार किया है, जिसमें रेगुलेटरी अनुपालन, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कानूनी रणनीति, माइनिंग और पर्यावरण संबंधी मामलों की निगरानी जैसे महत्वपूर्ण दायित्व शामिल हैं। मुकदमेबाजी प्रबंधन, विभिन्न रेगुलेटरी एजेंसियों के साथ समन्वय और डिजिटल बदलाव के बीच कानूनी प्रक्रियाओं को मजबूत करना भी इस पद का हिस्सा है। इन्हीं बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए पार्वथीसम को उच्च स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

कांचिनाधम पार्वथीसम कानून, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और बिजनेस प्रशासन के गहन जानकार हैं। वे नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र हैं और ICSI, MIT Sloan, स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल एवं यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज से भी अध्ययन कर चुके हैं। वर्ष 2015 में उन्होंने टाटा स्टील में कंपनी सेक्रेटरी के रूप में कार्य शुरू किया। 2019 में उन्हें कॉर्पोरेट और कमर्शियल लीगल हेड बनाया गया और नवंबर 2024 में कंपनी सेक्रेटरी व चीफ लीगल ऑफिसर का दायित्व सौंपा गया। इससे पहले वे मैफेसिस, विप्रो और इंफोसिस में कार्यरत थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *