LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

MP Geeta Koda congratulate Padmashree Chami Murmu- पर्यावरणविद् पद्मश्री चामी मुर्मू को बधाई देने पहुँची सांसद गीता कोड़ा

Saraikella:- राजनगर क्षेत्र के दौरे के क्रम में सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने पद्मश्री चामी मुर्मू से उनके बगराईसाई स्थित कार्यालय में मुलाक़ात की।

इस दौरान भारत सरकार द्वारा पद्मश्री के लिए चयनित होने के लिए सांसद ने चामी मुर्मू को बुके देकर सम्मानित की और बधाई दी। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीय हुई।

मौक़े पर सांसद गीता कोड़ा ने कहा की हमारे संसदीय क्षेत्र की महिला सुश्री चामी मुर्मू को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने से सबसे ज्यादा मुझे ख़ुशी हो रही है। अवार्ड घोषणा के बाद उन्हें दूरभाष पर बधाई दी थी। आज मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने चामी से आदिम जनजाति स्कूल संचालित करने का आग्रह भई किया।

मौक़े पर संस्था के सचिव जवाहरलाल महतो, विशु हेम्ब्रम, पश्चिमी सिंहभूम जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़, प्रकाश महतो आदि उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *