पुंजीडंगरी दूंगी मंदिर प्रांगण में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, मिथिला सांस्कृतिक परिषद की सराहनीय पहल
सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर पंचायत के पुंजीडंगरी स्थित दूंगी मंदिर प्रांगण में बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से मिथिला सांस्कृतिक परिषद, जमशेदपुर की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल झा ने की।


इस अवसर पर मिथिला सांस्कृतिक परिषद के वरिष्ठ सदस्य एवं पदाधिकारीगण बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराना मानव सेवा का सशक्त उदाहरण है। मिथिला सांस्कृतिक परिषद द्वारा की गई यह पहल समाज में आपसी सहयोग और संवेदनशीलता को मजबूत करती है। स्थानीय ग्रामीणों ने परिषद के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में परिषद के अध्यन मोहन ठाकुर, महासचिव धर्मेश झा, पंकराय, अनिल शिवचंद्र झा, राजेश झा, गोपाल झा, लजी चौधरी, अमरस, विलाश झा, संदीप साह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

