राजनगर में जिप अध्यक्ष ने दो पीसीसी पथ व जलमीनार का किया शिलान्यास
राजनगर।


जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने सोमवार को राजनगर प्रखंड के नौका गांव में करीब 12 लाख रुपये की लागत से तीन विकास योजनाओं की संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। इस अवसर पर जिप सदस्य सुलेखा हांसदा एवं मालती देवगम भी मौजूद रहीं।
इन योजनाओं के तहत गम्हरिया पंचायत अंतर्गत नौका जाने वाली मुख्य पथ से आंगनबाड़ी केंद्र तक 250 फीट पीसीसी पथ का निर्माण, बांदू गांव के घसीटोला में पीसीसी पथ के अवशेष भाग का निर्माण तथा धुरिपदा पंचायत के हनुमतबेड़ा में जलमीनार का निर्माण किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि जिला परिषद फंड के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस मौके पर ग्राम प्रधान सुधान्य प्रधान, वार्ड सदस्य रतनलाल सतपथी, सुसेन प्रधान, अर्जुन प्रधान, शिवशंकर प्रधान, राकेश सतपथी, श्रीधर प्रधान, प्रभु प्रधान, त्रिनाथ प्रधान, विकास प्रधान, राजीव प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नौका आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक चापाकल सह जलमीनार लगाने की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी, जिस पर विचार का आश्वासन दिया गया।


