Newsझारखण्ड

गुवा साईं गांव में मागे पर्व 2026 की तिथि तय, 12–13 फरवरी को होगा मुख्य आयोजन

 

गुवा: गुवा साईं गांव में पारंपरिक आदिवासी पर्व मागे पर्व का आयोजन वर्ष 2026 में 12 एवं 13 फरवरी को किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर गांव के दिउरी सुशील पूर्ति की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पर्व की तिथि एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

 

बैठक में बताया गया कि मागे पोरोबा की तैयारियां 8 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार—

8 फरवरी को अनादेर,

9 फरवरी को गउमहरा,

10 फरवरी को ओतेइलि,

11 फरवरी को हे: साकम एवं लेटे कोसोवा,

12 फरवरी को गुरी मांगे,

13 फरवरी को मागे मरंग,

14 फरवरी को जत्रा व बासी,

तथा 15 फरवरी को हर मगेया का आयोजन किया जाएगा।

 

बैठक में ग्रामीण मुंडा मंगल पूर्ति, वार्ड सदस्य सुमित्रा पूर्ति, मंगल सिंह पूर्ति सहित गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं जगमोहन पूर्ति, विकास पूर्ति, टीनू पूर्ति, कानू पूर्ति, मोहना पूर्ति, लंका पूर्ति, राज पूर्ति, जॉन चम्पिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

 

ग्रामीणों ने बताया कि मागे पर्व सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा को सहेजने का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और विधि-विधान से मनाया जाएगा।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *