Newsझारखण्ड

पोद्दार वैश्य कल्याण समिति ने भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार का किया अभिनंदन  

 

 

चाईबासा:(प्रकाश कुमार गुप्ता )पोद्दार वैश्य कल्याण समिति, चाईबासा की ओर से भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार का समाज की तरफ से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्हें मिठाई खिलाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए समिति के जिला अध्यक्ष शंकर पोद्दार ने कहा कि भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी में राकेश पोद्दार का नगर अध्यक्ष बनना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राकेश पोद्दार पहले से ही समाज सेवा में सक्रिय हैं, वे मृदुभाषी हैं और सभी के साथ मिलनसार व्यवहार रखते हैं। समाज को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है और विश्वास है कि वे आगे चलकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत साबित होंगे।

 

राकेश पोद्दार ने इस अवसर पर समाज के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे समाज के मान-सम्मान और हित के लिए हमेशा समाज के साथ खड़े रहेंगे।

 

अभिनंदन कार्यक्रम में मणिकांत पोद्दार, रंजीत पोद्दार, अमित पोद्दार, सत्प्रकाश पोद्दार, ललित पोद्दार, दीपक पोद्दार, अशोक पोद्दार सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *