अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
चाईबासा: आगामी 21, 22 एवं 23 दिसंबर को चाईबासा में आयोजित होने वाले अटल स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। बैठक में टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।


पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान मैदान की व्यवस्था, खिलाड़ियों के ठहरने, सुरक्षा, दर्शकों की सुविधा, प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। मधु कोड़ा ने संबंधित जिम्मेदारों को समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा जताया। आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

