Newsझारखण्ड

मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट,टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले में,शहर के कई सम्मानित लोगों को मिलेगा रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड

 

 

21 दिसम्बर को,गोलमुरी स्थित होटल विवांता में टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर का सीजन 4 का ग्रैंड फिनाले होगा साथ ही रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट भी होगी, जिसमे बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रिया पूनम ढिल्लन एवं ऋतु शिवपुरी मुख्य रूप से उपस्थित होगी

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह एवं आरफीन अशरफ ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि, टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 के ग्रैंड फिनाले को इस बार भव्य रूप दिया गया है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें मशहूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन और ऋतु शिवपुरी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहेंगी,कार्यक्रम 2 पालियों में होगा,प्रथम पाली में दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर सीजन 4 का फिनाले होगा, जिसमे नृत्य,संगीत एवं रैंप वॉक होगा,वही दूसरी पाली में रिफ्लेक्शन लीजेंड्स अवार्ड नाइट का आयोजन होगा,जिसकी शुरुआत शाम 7 बजे होगी,जिसमे सामाजिक,राजनीतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे जनों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा साथ ही टैलेंट्स ऑफ जमशेदपुर के विजेताओं को भी उसी मंच पर सम्मानित किया जाएगा, कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ प्रतिभागियों को होगा,जिन्हें पास उपलब्ध करवा दिए गए है

आज की प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट्स की आशा सिंह,आरफीन अशरफ, सत्यजीत सिंह राजपूत,शिवानी ओझा,आकांक्षा वर्मा,बसंत दास,सुबोध गोराई, दिव्या केशरी,सुमेधा मलिक उपस्थित रहे

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *