1 जनवरी शहीद दिवस: जयराम महतो के आगमन को लेकर बैठक
खरसावां।


आगामी 1 जनवरी को खरसावां में आयोजित होने वाले शहीद दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्राम कीता स्थित काली मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान अध्यक्ष श्री नवीन महतो ने की।
बैठक में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक श्री जयराम महतो की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, मंच सुरक्षा, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं पर गंभीर चर्चा की गई।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में केंद्रीय महासचिव बिदेश्वर महतो, विधानसभा प्रभारी सुबोध चंद्र महतो, संयोजक रंजीत कुमार महतो, गमहरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो, कुचाई प्रखंड सचिव शैलेश महतो, प्रखंड सचिव हरीश महतो, बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष राजा राम महतो, मुरूप पंचायत अध्यक्ष नित्यानंद महतो, पंचायत सचिव संजय कुमार महतो, JLKM नेता संजय जारीका सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर शहीदों के सम्मान में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं JLKM परिवार की ओर से आम जनता से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रेम माड़ी, प्रदीप महतो एवं गोपाल महतो भी उपस्थित रहे।


