जन आरोग्य समिति के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के पातकुम पंचायत सचिवालय में जन आरोग्य समिति के दायित्व, कार्य एवं गतिविधियों को लेकर एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एवं एच एम एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसी प्रोजेक्ट के तत्वावधान में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रोशन कुमार झां ने किया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एच. एस. मुंडा, बीटीटी, जन आरोग्य समिति के सभी अध्यक्ष एवं सचिव, मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा सहित कई गणमान्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
उन्मुखीकरण सत्र में जन आरोग्य समिति की भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में जन आरोग्य समिति का जिम्मेदारियाँ, सामुदायिक भागीदारी तथा स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में समिति का सक्रिय भूमिका पर विशेष बल दिया गया।सभी प्रतिभागियों ने जन आरोग्य समिति को और अधिक सशक्त बनाकर समुदाय के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया। मौके पर प्रखंड समन्वयक सलमा मार्डी, हाराधन महतो, कुमारी बिन्दु मती मुण्डा, राकेश मंडल, शिवानी महतो आदि उपस्थित थे।


