चाईबासा में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की पश्चिम सिंहभूम जिला एवं चाईबासा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में एस.आर. रुंगटा ग्रुप चाईबासा के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कंबल वितरण कार्यक्रम का पांचवां चरण था।


मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा विभिन्न मोहल्लों में स्थानीय निवासियों के सहयोग से ऐसे जरूरतमंद लोगों का चयन किया गया, जिनके पास ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। चयनित जरूरतमंदों को एस.आर. रुंगटा ग्रुप के सहयोग से कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस चरण में मछुआ टोली और नीमडीह क्षेत्र में कंबल वितरण किया गया।
सम्मेलन द्वारा अब तक कुल 950 कंबल वितरित किए जा चुके हैं। मछुआ टोली, मेरी टोला, छोटा नीमडीह, लोहार बस्ती सहित अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को कंबल दिया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों के बीच बिस्कुट के पैकेट भी वितरित किए गए।
कोल्हान उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रमेश खिरवाल (लड्डू) ने कार्यक्रम के सफल आयोजन तथा जरूरतमंदों के प्रति निरंतर सहयोग के लिए एस.आर. रुंगटा ग्रुप एवं ग्रुप के निदेशक मुकुंद रुंगटा के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अशोक विजयवर्गीय, सलाहकार सदस्य अनिल मुरारका, पूर्व वार्ड पार्षद निर्मला लकड़ा, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, सलाहकार सदस्य राजकुमार मुंधडा, नरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, शिवचरण, रवि कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

