Newsझारखण्ड

मनोहरपुर में दो संदिग्ध युवक गिरफ्तार, माओवादी पर्चा व मोबाइल बरामद 

 

 

मनोहरपुर(प्रकाश कुमार गुप्ता): मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रामधानी चौक के पास गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 23 दिसंबर 2025 को की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पु०अ०नि० मयंक प्रसाद सशस्त्र बल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि ग्राम नन्दपुर के सुरीन टोला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए पुलिस दल नन्दपुर, सुरीन टोला पहुंचा। पुलिस वाहन से उतरते ही दोनों संदिग्ध खेत की ओर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उनकी पहचान दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (उम्र 29 वर्ष), पिता करम सिंह जाते, ग्राम डिम्बुली टोला, तयांग ईकिर, थाना मनोहरपुर तथा विमल नाग (उम्र 22 वर्ष), पिता पस्कल नाग, ग्राम राईबेड़ा, थाना गोईलकेरा, जिला पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के रूप में हुई।

स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान दुर्जन जाते के पास से प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) का एक पर्चा तथा विमल नाग के पास से itel कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी पु०अ०नि० अम्मीएल एक्का, पु०अ०नि० मयंक प्रसाद, स०अ०नि० रंजीत मुर्मू एवं आरक्षी सैकोलन खाखा शामिल थे। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *