जमशेदपुर : सुंदरबन हाउसिंग सोसाइटी मे सुंदरबन कार्निवल–25’ का हुआ भव्य आयोजन।
जमशेदपुर के सुंदरबन हाउसिंग सोसाइटी स्थित कम्युनिटी हॉल में रविवार, 28 दिसंबर को सुंदरबन कार्निवल–25 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्निवल शाम 3:30 बजे से शुरू हो कर रात्रि 9, बजे तक इसका समापन हुआ जिसमें सोसाइटी के सदस्य एवं आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।


कार्निवल में मनोरंजन और खरीदारी के लिए कई आकर्षक स्टॉल लगाए गए। इनमें स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल, हस्तशिल्प, होम डेकोर, सजावटी सामान, कपड़े, बेडशीट, मेहंदी के साथ-साथ बच्चों और बड़ों के लिए खेल-कूद एवं मनोरंजन के कई कार्यक्रम शामिल थे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्निवल का उद्देश्य लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी मेलजोल बढ़ाना और स्थानीय प्रतिभाओं व उत्पादों को प्रोत्साहन देना है। रंग-बिरंगे माहौल, पारंपरिक सजावट और विविध गतिविधियों के साथ यह कार्निवल लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।
सुंदरबन कार्निवल–25 को लेकर सोसाइटी में खासा उत्साह देखने को मिला ।
इस अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष नाजिम खान ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन हमारे सोसाइटी में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द और महिलाओं बच्चों के प्रतिभा देखने को मिलता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सोसाइटी अध्यक्ष नाजिम खान सोसाइटी सचिव मोहम्मद नौशाद अहमद अजहर साज मुन्ना खान जावेद मंसूर नूरूल होदा जैदी साहब अहमद साहब डॉक्टर परवेज आलम अनीस बेग एवं सभी गणमान्य सदस्य शामिल थे

