Newsझारखण्ड

राजधानी रांची में पारंपरिक लोकपर्व टुसू को लेकर उत्साह चरम पर है।

आगामी 11 जनवरी को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित आरएमसी कार पार्किंग परिसर में ‘राजधानी टुसू महोत्सव-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक महोत्सव की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

महोत्सव का आयोजन झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिति की ओर से किया जा रहा है। आयोजन को लेकर मोरहाबादी मैदान में एक सामूहिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में झारखंड की लोक परंपरा, संस्कृति और आदिवासी-मूलवासी पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयोजन समिति के अनुसार, इस अवसर पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि रांची लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्रनाथ महतो विशिष्ट अतिथि होंगे।

महोत्सव में टुसू प्रतिमा प्रदर्शनी, पारंपरिक नृत्य-संगीत, लोक कलाकारों की प्रस्तुति, झारखंडी व्यंजन के स्टॉल और रंग-बिरंगी सांस्कृतिक झांकियाँ लोगों को आकर्षित करेंगी। राजधानी रांची सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां और लोक कलाकार इसमें भाग लेंगे।

आयोजन समिति ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे इस पारंपरिक पर्व में शामिल होकर झारखंड की लोक-संस्कृति को सहेजने में अपनी सहभागिता

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *