Newsझारखण्ड

अस्पताल से लापता आदिवासी बच्ची सुरक्षित, डॉ. इरफान अंसारी ने जताया संतोष

धनबाद से राहत भरी खबर सामने आई है।

अस्पताल परिसर से लापता हुई आदिवासी बच्ची को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर उसकी मां के हवाले कर दिया गया है। इस पर झारखंड सरकार के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने संतोष जताते हुए कहा कि उनके रहते किसी भी आदिवासी परिवार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही वे भावनात्मक रूप से व्यथित हो गए थे। उन्होंने कहा कि मां से बच्चे के बिछड़ने का दर्द वही समझ सकता है, जिसने इसे महसूस किया हो। मंत्री ने इस त्वरित सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था को दिया।

उन्होंने धनबाद पुलिस और जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण से की गई कार्रवाई ने आदिवासी मां को राहत और खुशी दी है। डॉ. अंसारी ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि इलाज के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर संबंधित अस्पतालों के उच्च पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जनता का भरोसा सरकार की सबसे बड़ी पूंजी है और उसकी रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *