नव वर्ष पर रोटरी क्लब चाईबासा ने आयोजित किया 163वां मासिक रक्तदान शिविर
शिविर का शुभारंभ प्रथम रक्तदाता अमित चौबे, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शिव चरण हासदा एवं रोटरी के पूर्व अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर तथा रक्तदान कर किया गया।



शिविर में रितेश मुँधड़ा एवं शीतल मुँधड़ा ने पति-पत्नी के रूप में रक्तदान किया। इसके बाद महिला रक्तदाता के रूप में मानवी देवगम ने रक्तदान किया। रोटरी क्लब द्वारा आज के प्रथम रक्तदाता अमित चौबे एवं जीवन में पहली बार रक्तदान करने वाले दिव्य प्रकाश को बुके देकर सम्मानित किया गया।
दोपहर तीन बजे तक आयोजित शिविर में दो महिला रक्तदाताओं सहित कुल 14 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक रक्त संग्रह की प्रक्रिया जारी थी।
शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए गुरमुख सिंह खोखर ने बताया कि नव वर्ष 2013 से लेकर नव वर्ष 2026 के 1 जनवरी को यह शिविर 14वीं बार आयोजित किया गया है।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा 1 जुलाई 2012 से रक्तदान शिविर की शुरुआत की गई थी। यह शिविर स्व. हरभजन सिंह खोखर की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में निरंतर सहयोग के लिए प्रायोजक खोखर परिवार की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग की उम्मीद जताई।
शिविर के आयोजन में क्लब के सदस्य गुरमुख सिंह खोखर, महेश खत्री, सुशील मुँधड़ा, रितेश मुँधड़ा, शीतल मुँधड़ा, पुनीत सेठिया, राजेश राठौर, दीपक प्रसाद, अशोक गुप्ता, रमेश दत्तानी एवं ब्लड बैंक के इंद्रनील का सराहनीय सहयोग रहा।

