JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्ड

मानगो गुरुद्वारा रोड की सड़क खस्ताहाल, नालियों के स्लैब टूटे, अन्नी अमृता ने किया क्षेत्र का दौरा, उठाए सवाल-क्या यही हुआ विकास?

Jamshedpur चुनाव का समय आ गया है,हड़बड़ी के शिलान्यास और उद्घाटन के कार्यक्रमों में राजनीति व्यस्त है और उधर आम जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है.मानगो क्षेत्र की बात करें तो यहां पुल के पास मानगो गुरुद्वारा रोड पर स्थित गलियों की दशा जर्जर हो चुकी है.बड़ा गेट कही जानेवाली गली की नाली पर बना स्लैब जगह जगह से टूट चुका है जो मौत को दावत दे रहा है.

 

 

लोगों की सूचना पर वरिष्ठ पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की भावी प्रत्याशी अन्नी अमृता दौरे पर पहुंची.उन्होंने बताया कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि इस क्षेत्र में स्लैब के टूटने से पिछले दिनों एक गाय और एक आदमी रात के अंधेरे में नाले में गिर गए थे जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह उठाया.लोगों ने बताया कि मानगो नगर निगम से इसकी शिकायत की गई है मगर अब तक काम नहीं हुआ.पिछले तीन चार सालों से यही स्थिति है.क्षेत्र के विधायक मंत्री बन्ना गुप्ता हैं पर उन्होंने भी सुधि नहीं ली.अन्नी अमृता ने सवाल उठाया है कि पिछले पांच सालों में क्या यही मानगो का विकास हुआ है? क्या क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपना रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे?

 

 

वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर अन्नी अमृता ने गुरूद्वारा रोड का जायजा लिया जो पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है.सड़क से हजारों की आबादी रोज जान हथेली पर लेकर घूमती है. इलाके में स्कूल है और बड़ी संख्या में बच्चे इस जर्जर से गुजरते हैं.अब दुर्गा पूजा शुरु हो चुकी है.अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि जब जनसैलाब इन सड़कों से पंडाल भ्रमण के लिए निकलेगा तब हालात क्या हो सकते हैं.

 

 

अन्नी अमृता ने जिला प्रशासन और मानगो नगर निगम से मांग की है कि नाली पर स्लैब लगवाया जाए और सड़क की मरम्मत की जाए. स्थानीय दुकानदार बेबे भाटिया और अन्य लोगों ने बताया कि एप्रूवल के बाद सड़क का टेंडर निकल चुका है फिर भी सड़क का काम नहीं हुआ.अन्नी अमृता ने सवाल उठाया है कि आखिर टैक्स चुकानेवाली जनता के साथ ऐसा अन्याय क्यों हो रहा है?

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *