Newsझारखण्ड

सदर अस्पताल चाईबासा में 10 जनवरी को कैंसर रोगियों के लिए विशेष ओपीडी का आयोजन  

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन सदर अस्पताल, चाईबासा में 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह विशेष ओपीडी प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगी।

 

इस अवसर पर पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता से वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीब भट्टाचार्य (MBBS, MD रेडियोथेरेपी, DNB मेडिकल ऑन्कोलॉजी) मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से पीड़ित मरीज इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह ले सकेंगे।

 

यह विशेष ओपीडी “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर संचालित की जाएगी।

 

आयोजन का उद्देश्य जिले के कैंसर रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श की सुविधा उनके निकट उपलब्ध कराना है। साथ ही मरीजों को कैंसर उपचार से जुड़ी विभिन्न जानकारियां भी दी जाएंगी।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी मरीजों को दी जाएगी, जिससे पात्र मरीजों को इलाज में आर्थिक सहायता मिल सके।

 

पूर्व पंजीकरण के लिए मरीज 9163583503 अथवा 9702948645 पर संपर्क कर सकते हैं। समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक मरीज इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

 

यह जानकारी पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के डिप्टी मैनेजर (मार्केटिंग) दीपंकर रॉय द्वारा दी गई।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *