Newsझारखण्ड

सामाजिक कार्यकर्ता बुधन सिंह बिरुली ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण

 

 

तांतनगर(प्रकाश कुमार गुप्ता): तांतनगर प्रखंड अंतर्गत चिटीमिटी गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए रविवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्य सामाजिक कार्यकर्ता बुधन सिंह बिरुली और उनके परिवार द्वारा किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम में गरीब और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर बुधन सिंह बिरुली ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना उनका और उनके परिवार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे इसी तरह के सामाजिक कार्य करते रहेंगे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

कंबल वितरण कार्यक्रम में गांव के सभी प्रमुख लोग उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय पहल के लिए बुधन सिंह बिरुली और उनके परिवार की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गांववासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार होते रहेंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *